Saturday, November 30, 2013

फोन पर कैसे सहलाये अपने पार्टनर को ?

लॉन्ग डिस्टेंट रिलेशनशिप से अगर आप हो गए हैं परेशान और आपको बार-बार लगता है कि आपका पार्टनर आपसे दूर हो रहा है, तब फोन पर भी आप दोनों एक साथ बेडरूम में होने के अपने अरमान को पूरा कर सकते हैं। ये आपकी बोरिंग रिलेशनशिप में प्यार की कमी को दूर करता है। फोन सेक्स में, दो लोग फोन पर कल्पना में सेक्स करते
हैं। ऐसा करने से आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपके बेहद करीब है और आप दोनों में एक इंच का भी फासला नहीं है। sexologist का भी यही कहना है कि फोन सेक्स में कोई नुकसान नहीं है। शुरुआत में यह अजीब ज़रूर लगता है, लेकिन जैसे ही आप अपनी शर्म और हया उस ख़ास इंसान के लिए दूर कर देंगे, जिन्हें आप दिल से चाहते हैं, आपको फोन सेक्स काफी पसंद आएगा। अब पढ़िए ये स्टेप-बाइ-स्टेप टिप्स जो आपको फोन सेक्स का मज़ा लेने में मदद करेंगे।
  
'क्या आप जानते हैं कि मैने आज क्या पहना ह ?
ये कहने से आपके पार्टनर का दिमाग सेक्स की ओर घूमेंगा। फोन सेक्स की शुरुआत करने का ये सबसे आसान तरीका है। आपके पार्टनर तुरंत समझ जाएंगे कि आप उनसे चाहते क्या हैं। उस ख़ास पल का अहसास करने के लिए, फोन सेक्स करते वक्त सेक्सी लान्श़रे पहनकर देखिए। और फिर धीमी आवाज़ में अपने पार्टनर को बताएं कि आपने इस वक्त सिर्फ और सिर्फ उनके लिए क्या पहना है। 

'मैं इस वक्त सिर्फ तुम्हारे बारे में ही सोच रही हूं'
 अपनी आंखें बंद कीजिए और सोचिए कि आपका पार्टनर आपके साथ लेटा हुआ है। कल्पना कीजिए कि वो आपके बदन को छू रहा है। आपकी कल्पना में वो जहां जहां आपको छू रहे हैं, आप खुद को उन्हीं जगह पर छूकर देखिए। इस बीच अगर आप कुछ बोलने भी लग जाएं, तो
परेशान न हों। ये स्वभाविक है।

'काश ! हम दोनों एक साथ होते'
अगर आपने पहले कभी अपने पार्टनर के साथ सेक्स किया है, तो उसकी कल्पना कीजिए और उन्हें भी याद दिलाएं। अपने पार्टनर को बताएं कि आप उनके साथ दोबारा एक होने के लिए कितना तड़प रही हैं। इससे वो आपके और नज़दीक आएंगे

'इस वक्त आपकी वजह से मुझे जो अहसास हो रहा है, वो बहुत अच्छा है' 
अपने पार्टनर को बताएं कि वो कितने हॉट हैं और कल्पना में भी उनका अहसास आपको जन्नत की सैर करवाता है। आपके ये शब्द उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाएंगे। उनको जितना अच्छा लगेगा, आप उतनी संतुष्ट महसूस करेंगी।

'आपको फोन सेक्स कैसा लग रहा है ?'
अगर आपका पार्टनर चुप लग रहा है, तो आप खुद ही उनसे वजह पूछिए। उनसे पूछिए कि अगर आप दोनों इस वक्त साथ होते, तो वो क्या करते ? अगर वो अभी भी शर्मा रहे हैं, तो उनसे 'हां' या 'ना' में भी सवाल पूछ सकत


'क्या अब आप मेरे लिए तैयार हैं ?'
अगर आप क्लाइमैक्स पर पहुंच गए हैं, तो अब कदम पीछे मत हटाइएगा। वो जो भी सुनना चाहते हैं, जिस भी आवाज़ में, वैसे ही बर्ताव कीजिए। उनकी सांसों को महसूस कीजिए और उन्हें भी महसूस करवाइए। अंत में उन्हें यह ज़रूर बताएं कि आपको कितना मज़ा आया और आप दोबारा उनके साथ फोन सेक्स का मज़ा लेना चाहेंगी।